जिले के सभी मेडिकल रिटेलर व एजेंसी विभिन्न मेडिकल दुकानों या ग्राहकों को उपचार के लिए बेची जाने वाली दवाओं के रिकॉर्ड की प्रतिदिन की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग व ड्रग्स इंस्पेक्टर को देना सुनिश्चित करें। यह निर्देश हरियाणा पर्यटन विभाग के महानिदेशक एवं नोडल ऑफिसर राजीव रंजन ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की मॉनिटरिंग कर प्रतिदिन की रिपोर्ट सरकार को भेजना सुनिश्चित करें।
महानिदेशक ने कहा कि संबंधित विभाग सभी मेडिकल रिटेलर सेलर्स/एजेंसी के संचालकों के मोबाइल नंबर, पूर्ण पता इत्यादि की जानकारी रखें। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के कार्य में लगे विभिन्न सरकारी कार्यालयों के अधिकारी, कर्मचारियों, एनजीओ, वालंटियर तथा वस्तुओं की होम डिलीवरी करने वाले लोगों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग करना सुनिश्चित की जाए।
महानिदेशक ने कहा कि कोविड-19 व अन्य बीमारियों के बचाव व उपचार के लिए लोगों को जागरूक करते रहें। नागरिक बार-बार अपने हाथों को साबुन, सैनिटाइजर इत्यादि से धोते रहें । कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस के साथ-साथ सतर्कता, स्वच्छता व सावधानी भी जरूरी है। महामारी से बचने के लिए एक-दूसरे के संपर्क में न आएं।
Click here to see more details
إرسال تعليق