जयपुर (संदीप शर्मा).काेरोना वायरस की वजह से मास्क की अत्यधिक डिमांड कर रहे चीन को अब देश में कहीं से भी मास्क नहीं भेजे जा सकेंगे। सेंट्रल गर्वमेंट ने 22 फरवरी को एक आदेश जारी कर देशभर की कंपनियों और विक्रेताओं को मास्क के बेचान पर रोक लगा दी है। लेयर-2, 3 और 4 के मास्क के अलावा एन-95 के मास्क के बेचान पर यह रोक लगाई है। देशभर की कंपनियाें को बहुत अधिक मात्रा में चीन से मास्क की डिमांड आ रही थी, इसलिए 80 % मास्क वहां भेजा जा रहा था। नतीजा यह हुआ कि देश में मास्क की कमी हो गई। राजस्थान भी इससे अछूता नहीं रहा और निजी दुकानों पर भी मास्क मिलना बंद हो गए।

स्थानीय कंपनियां पूर्ति नहीं कर पा रही थी

चीन कोरोनावायरस के खौफ में है। हर व्यक्ति हर दिन मास्क का उपयोग कर रहा है। ऐसे में स्थानीय कंपनियां पूर्ति नहीं कर पा रही थी। ऐसे में भारतीय कंपनियों से संपर्क किया गया और मास्क की पूर्ति की जाने लगी। राजस्थान, गुडगांव, दिल्ली सहित देश भर की कंपनियों से वहां सप्लाई हुई तो निशुल्क दवा योजना के तहत आने वाले मास्क की भी आपूर्ति घट गई। अब जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड एक्स एडिशनल सेक्रेट्री अमित यादव ने निर्यात पर रोक के आदेश जारी किए हैं।

कालाबाजारी शुरू हो गई थी

चीन से मास्क की डिमांड लगातार बढ़ रही थी। इसके कारण मास्क की कालाबाजारी शुरू हो गई थी। तीन रुपए का मास्क 13 से 14 रुपए तक में बेचा जा रहा था। यही नहीं चीन में तो थ्री-लेयर मास्क ये मास्क 18 रुपए तक में भेजे जाने लगे थे। एन-95 मास्क की कीमत 500 रुपए तक हो गई थी। अब मास्क की कमी को दूर किया जा सकेगा।

80% masks were being sent to China, 3 rupees masks were being sold in 14, now export ban


Post a Comment

أحدث أقدم