कोटा से आए विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों समेत 20 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। वहीं जिलावासियों के लिए अच्छी खबर है। रिपोर्ट आने के बाद विभाग की ओर से इन सभी लोगों को उनके घरों में भेज दिया गया है। सभी को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है।
बता दें कि दो दिन पहले कोटा में पढ़ रहे विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को रोडवेज बस से फतेहाबाद लाया गया था। इसमें फतेहाबाद, टोहाना, जाखल व रतिया के लोग शामिल थे। इनमें लड़कियां, लड़कों के अलावा महिला व एक बच्चा भी शामिल था। इन लोगों को शनिवार को यहां लाया गया था, जिसके बाद सभी को श्री राम सेवा समिति धर्मशाला व अग्रवाल धर्मशाला में क्वारेंटाइन किया गया था।
वहीं इन लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। सोमवार को इनकी रिपोर्ट आई जोकि निगेटिव रही। रिपोर्ट आने के बाद इन लोगों को घरों में ही क्वारेंटाइन रहने के निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. हनुमान ने बताया कि कोटा से आए सभी लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद उन्हें घरों में क्वारेंटाइन रहने के निर्देश दिए
गए हैं।
Click here to see more details

إرسال تعليق