सीआईए-2 की टीम ने रेड कर ट्रक से पकड़ी 1200 पेटी शराब, आरोपी फरार
यमुनानगर में शराब की अवैध सप्लाई का बड़ा खेल सामने आया है। यहां सरकार से शराब बेचने का परमिट लेकर उसकी आड़ में शराब को अवैध तरीके से सप्लाई किया जाता था। मामले का खुलासा सीआईए टू की टीम ने किया है। मामले में पुलिस ने एक्साइज एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
 पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि शनिवार को सीआईए 2 में तैनात मुख्य सिपाही अरुण कुमार को सूचना मिली कि यमुनानगर जिले में शराब के ठेकेदार सुशील कुमार उर्फ टिंकू कंबोज, जिसने मौजूदा सत्र में जिला यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र में शराब के ठेके लिए हैं। जिसका एक L-13 ग्रोवर कांप्लेक्स अंबाला में भी है। देश में कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन है। ठेकेदार सुशील कुमार अपने साझेदारों के साथ शराब को गलत तरीके से महंगे दामों में बेचने के लिए हरियाणा डिस्टलरी लिमिटेड यमुनानगर से शराब लेकर उसे यमुनानगर इंडस्ट्री एरिया में एक गोदाम अकाल टिंबर्स नजदीक सब्जी मंडी यमुनानगर में जमा कर लेता है। इसके बाद उस शराब को यमुनानगर में अवैध तरीके से महंगे दामों पर सप्लाई करता है। सूचना थी कि सुशील कुमार उर्फ टिंकू कंबोज ने ट्रक नंबर एचआर-58 ए-3654 जिसका चालक योगेश कुमार है। उक्त ट्रक में लगभग 1200 पेटी देसी शराब हरियाणा डिस्टलरी लिमिटेड यमुनानगर से लोड करवाई है और शराब का बिल उसने अपने L-13 ग्रोवर कांप्लेक्स अंबाला के नाम पर कटवा रखा है। लेकिन वह यह शराब इंडस्ट्री एरिया यमुनानगर में अकाल टिंबर्स के अंदर एक गोदाम में उतरवा रहा है। इस सूचना पर अपराध शाखा-2 के इंचार्ज मेहरूफ अली ने एसआई सुखविंदर, एएसआई रोहन व सिपाही संजीव की टीम बनाई। टीम ने मौके पर रेड की तो सुशील कुमार उर्फ टिंकू कंबोज अपने साथियों सहित मौका से भाग निकला। टीम को वहां ट्रक नंबर एचआर-58ए-3654 खड़ा मिला। जिसमें 1200 पेटी देसी शराब व एक बिल मिला। जो बिल हरियाणा डिस्टलरी लिमिटेड यमुनानगर से सुशील कुमार L-13 अंबाला ग्रोवर कॉम्प्लेक्स नजदीक जग्गी सिटी सेंटर के नाम 9 मई को जारी हुआ था। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर थाना शहर यमुनानगर में एक्साइज एक्ट की धारा 61( ए)-1-14 के तहत केस दर्ज कराया।

सीआईए-2 की टीम ने रेड कर ट्रक से पकड़ी 1200 पेटी शराब, आरोपी फरार
यमुनानगर|शराब के ट्रक को पकड़ने वाली सीआईए 2 की टीम।



Post a Comment

أحدث أقدم