कोरोना महामारी के चलते किए गए लॉकडाउन के चलते लोग अपने घरों में बंद हैं। एक महीने से ऊपर चले लॉकडाउन के कारण अब लोगों का गुजारा करना भी मुश्किल हो गया है। इसको लेकर रविवार को पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की ओर से फेज-5 में करीब 500 लोगों का राशन मुहैया करवाया। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धू की अगुवाई में जरूरतमंद लोगों को राशन मुहैया करवाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष बलजीत कौर ने बताया कि कैबिनेट मंत्री की अगुवाई में जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाने का कार्य किया गया है।
उन्होंने कहा कि मंत्री की ओर से सभी पार्टी वर्कर्स को निर्देश दिए गए हैं कि वो कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई में अपना योगदान डालें और जरूरतमंदों तक ज्यादा से ज्यादा मद पहुंचाई जाए। वहीं इस दौरान सिद्धू ने लोगों को राशन बांटने के साथ-साथ माक्स भी मुहैया करवाए और लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग अपने घरों में रहे और सुरक्षित रहें।
सरकारी स्कूल सिंघपुरा के स्टूडेंट्स ने तैयार किए मास्क लोगों को बांटे
गांव सिंघपुरा के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में ऑन-लाइन लगाए समर कैंप दौरान स्टूडेट्स ने घर बैठ कर अलग-अलग गतिविधियोंं में भाग लिया। इस कैंप दौरान बच्चो ने घर पर तैयार किए मास्क लोगो को बांटे। प्रिंसिपल वंदना पुरी की देखरेख में कोरोना वायरस की महामारी को समर्पित किए गए इस कैंप दौरान स्टूडेंट्स के सुंदर लिखाई,लेख,कविता,पेंटिंग और कुकिंग के मुकाबले करवाए गए जबकि स्टॅडेंट्स ने मास्क तैयार करके जरूरतमंदो को बांटे।
इस ऑन लाइन मुकाबलो के सुंदर लिखाई मुकाबले के मिडल वर्ग में शालू,नवनिन्द्र कौर और जसनप्रीत कौर,हाई वर्ग में नरेन्द्र कौर और मनसिका जबकि सैकेंडरी वर्ग में कमलजीत सिंह,हरप्रीत कौर और गुरदीप सिंह अव्वल रहे। हिंदी की सुंदर लिखाई मुकाबले के मिडल वर्ग में खुशवू ,नवनिन्द्र कौर और जसप्रीत कौर,हाई वर्ग में नरेन्द्र कौर ,कमलप्रीत कौर,खुशविन्द्र कौर और रमनप्रीत कौर तथा अंग्रेजी की सुंदर लिखाई के मिडल वर्ग में रोशनी,नवनिन्द्र कौर और जसनप्रीत कौर,हाई वर्ग में सचिन कुमार,राजवीर कौर,नरेन्द्र कौर और कमलप्रीत कौर तथा सैकेंडरी वर्ग में महकदीप कौर,रमनप्रीत कौर और हरप्रीत कौर अव्वल रहे।
पेंटिंग मुकाबले के मिडल वर्ग में हरविन्द्र,नवनिन्द्र कौर और रमनीत कौर और हाई वर्ग में संदीप सिंह,नरेन्द्र कौर और कमलजीत सिंह अव्वल रहे। लेख मुकाबले के हाई वर्ग में नरेन्द्र कौर,राजवीर और जसप्रीत कौर और सैकेंडरी वर्ग में खुशप्रीत कोर और नवनीत कौर अव्वल रहे। कुकिंग मुकाबले के मिडल वर्ग में रमनजोत कौर और सुमन कुमारी,हाई वर्ग में जसप्रीत कौर और अमृतपाल सिंह और सैकेंडरी वर्ग में हरप्रीत कौर गितेश कुमार पहले स्थान पर रहे। बैस्ट आउट ऑफ वेस्ट मुकाबले में मिडल वर्ग में सुलमनी,चौहानदीप और रोहित,हाई वर्ग में जसलीन कौर और नरेन्द्र कौर तथा सैकेंडरी वर्ग में रमनप्रीत कौर और हरप्रीत कौर अव्वल रहे। इस कैंप दौरान स्कूल स्टॅडेंट्स ने अपने घरो में तैयार किए मास्क जरूरतमंदो को मुफत बांटे।

إرسال تعليق