पंजाब सरकार के आदेश, बिना मास्क पहने कोई बाहर आया तो होगी कार्रवाई
कोरोना महामारी को हराने के लिए सरकार तथा जिला प्रशासन पुख्ता प्रयास कर रहा है। इसी बीच सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए या बिना अपना मुंह ढके घरों से बाहर ना आए। साथ ही यह भी कहा गया था कि अगर बाहर पब्लिक प्लेस पर कोई व्यक्ति बिना मास्क लगाए मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और पुलिस उस पर केस दर्ज करके उसे जेल पहुंचाएगी। इसी के चलते जरूरतमंद लोगों तक मास्क पहुंचाने के लिए फेज-5 स्थित आईटीआई की स्टूडेंट्स की ओर से 8500 कपड़े के मास्क बना डाले। ताकि यह मास्क जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं जा सकें।

31 हजार मास्क बनाने का लक्ष्य अब तक बनाएं 10 हजार
आईटीआई के प्रिंसीपल शमशेर पुरखाली ने बताया कि उनकी ओर से 31 हजार कपड़े के मास्क बनाने का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने बताया कि इसी मुहिम के तहत स्टूडेंट्स की ओर से दिन-रात मेहनत करके मास्क बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक स्टूडेंट्स की ओर से 19 हजार 723 मास्क तैयार करके जरूरतमंदों तक पहुंचाए जा चुके हैं।

रोजाना धोएं कपड़े के मास्क
सीएम की ओर से दिए गए निर्देश अनुसार जरूरी नहीं है कि कोरोना से बचने के लिए स्पेशल एन-95 मास्क ही पहनने हैं। बल्कि लोग अपना बचाव करने के लिए घर में कपड़े का बना हुआ मास्क भी पहन कर अपना मुंह ढक सकते हैं। लेकिन जो कपड़े का मास्क पुरा दिन इस्तेमाल किया जाए, उसे रात को गर्म पानी में धो देना चहाए और सुबह फिर उस मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है।
चन्नी ने स्टूडेंट्स की ओर से किए गए प्रयास की सरहाना की
फेज-5 स्थित गर्वमेंट गर्ल्स आईटीआई के प्रिंसीपल शमशेर पुरखाली की ओर से आईटीआई की स्टूडेंट्स की ओर से बनाए गए कपड़े के मास्क कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सौंपे गए। ताकि यह मास्क आगे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं जाए। कैबिनेट मंत्री चन्नी की ओर से भी स्टूडेंट्स की ओर से किए गए प्रयास की सरहाना की गई और उन्होंने सभी स्टूडेंट्स को सम्मानित भी किया। आईटीआई के प्रिंसीपल शमशेर पुरखाली का धन्यवाद किया गया। चन्नी के कहा कि ऐसी संकट की घड़ी में जो लोग मानवता की सेवा में जुटे हैं, वो सभी कोरोना वॉरियर्स हैं।
पुलिस की टीमें भी बांट रही जरूरतमंदों को मास्क
शहर में पुलिस की टीमों की ओर से भी जरूरतमंद लोगों को मास्क बांटे जा रहे हैं। फेज-1 पुलिस स्टेशन के एसएचओ मनफूल सिंह की ओर से शहर में गश्त करते हुए उन लोगों को मास्क बांटे गए जहां पर लोगों के पास मास्क लेने का कोई साधन नहीं था। फेज-1 पुलिस की ओर से अपने एरिया में फ्री में लोगों को मास्क बांटे गए हैं और साथ ही लोगों को अवेयर भी किया गया कि वो बिना मास्क के अपने घरों से बाहर ना निकलें।
पुलिस की ओर से लोगों को यह भी संदेश दिया गया कि सभी घर पर रहें, स्वस्थ भी रहे। साथ ही बहुत ही एमरजेंसी में घर से बाहर आएं। अगर काेई व्यक्ति बिना मास्क या बिना किसी जरूरी काम घर से बाहर निकलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पंजाब सरकार के आदेश, बिना मास्क पहने कोई बाहर आया तो होगी कार्रवाई
Punjab government orders, action will be taken if someone comes out wearing masks



Post a Comment

أحدث أقدم