हमीरपुर पंचायत के ग्राम नारायणपुरा में बुधवार को बीसलपुर परियोजना के अवैध कनेक्शन हटाने के मामले को लेकर दो पक्षों में खूनीसंघर्ष हो जाने पर दोनों पक्षों की ओर से पुलिस थाने में परस्पर मामले दर्ज हुए है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों पक्षों के आठ आरोपियों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार एक पक्ष के तुलसी राम जाट निवासी नारायणपुरा ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाए है कि ग्राम नारायणपुरा में वह सरपंच के साथ नल कनेक्शन बंद कर रहे थे कि इतने में आरोपी बुद्धि प्रकाश उर्फ मुकेश व विकास, मांगीलाल, रामप्रसाद, रामरतन, राकेश, भरत, रामलाल, प्रेमदेवी, रामप्यारी, शीला, सुनिता, संतोष आदि ने एक राय होकर जान से मारने की गरज से लाठिया, सरिया, कुल्हाड़ी से मारपीट की, जिससे चोटें आई है।
हाथापाई से विवाद शुरू : दूसरे पक्ष के मांगीलाल जाट निवासी नारायणपुरा ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाए है कि दोपहर 12 बजे नारायणपुरा में सरपंच पति दो आदमियों के साथ अवैध नल कनेक्शन बंद करवाने के लिए आया।
वउसी समय आरोपी शिवराज ने हमारे बुद्धराम से हाथापाई करने लग गया। बाद वहां पहले से उपस्थित आरोपी श्योजी, शिवराज, दयाल, कालू, तुलसीराम, रामराय, रामनारायण, कान्हा, माधु, छीतर व औरतों ने एक साथ लाठी, कुल्हाड़ी, सरिया लेकर हम पर घर आकर हमला बोल दिया, जिससे चोटें आई है।
पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट दर्ज कर एक पक्ष के मांगीलाल, राकेश, मुकेश, भरतलाल तथा दूसरे पक्ष के तुलसीराम, कन्हैयालाल, परसराम, हरिराम को गिरफ्तार किया है।



إرسال تعليق