लॉकडाउन के बीच हथकढ़ शराब बनाने की सूचना पर बुधवार को मेहंदवास थाना पुलिस व आबकारी थाना की ओर से कई स्थानों पर कार्रवाई कर हजारों लीटर वॉश व उपकरण नष्ट किए गए। पुलिस को देखकर शराब बनाने में जुटे लोग मौके से भाग छूटे।
पुलिस ने एक जने काे गिरफ्तार कर 50 लीटर हथकढ़ जब्त की। इसी प्रकार आबकारी पुलिस ने भी नाकाबंदी के दौरान एक जने काे गिरफ्तार कर उससे बाइक व हथकढ़ जब्त की है।
मेहंदवास थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि एसपी आदर्श सिद्धू व एएसपी विपिन शर्मा के निर्देश पर डीएसपी सौरभ तिवारी के निर्देशन में एएसआई सूरजमल, नौरतमल आदि ने अलीपुरा व सांखना गांव के बीच तालाब किनारे छापा मारा गया। इस बीच पुलिस को देखकर शराब बनाने में जुटे तीन जने फरार हो गए। पुलिस ने मौके से शराब बनाने के उपकरण, 70 पीपे जिनमें करीब एक हजार लीटर से अधिक वॉश नष्ट की।
एएसआई सूरजमल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अलीपुरा निवासी मोहरसिंह को गिरफ्तार कर कट्टे में रखी हथकढ़ शराब 50 लीटर जब्त की।इसी प्रकार आबकारी थाना अधिकारी प्रभुदयाल ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान अरनिया नील निवासी मोलेश की बाइक से 26 बोतल हथकढ़ जब्त की है। टीम में भरत सिंह, देवलाल, बलबीर, सिंह, रतन सिंह आदि शामिल रहे। आरोपी फरार हो गया।
Click here to see more details



إرسال تعليق