ऑल राजस्थान कंप्यूटर शिक्षक संघ ने कोरोना वायरस महामारी में लॉकडाउन के दौरान निशुल्क सेवाएं देने का निर्णय लिया है।
राजस्थान कम्प्यूटर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हारून उमर ने बताया कि राज्य की सभी स्कूलों में स्थित कंप्यूटर लैब में कम्प्यूटर शिक्षक उपस्थिति देकर कोरोना से संबंधित सूचना व प्रशासन के कम्प्यूटर सम्बन्धित कार्य पूरा करने में निशुल्क सहयोग करने के लिए प्रेरित हैं।
इस निर्णय को लेकर संघ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन प्रेषित कर राज्य के समस्त कम्प्यूटर शिक्षकों को निशुल्क सेवाएं देकर आपदा में भागीदार बनाने का आग्रह किया है।
Click here to see more details



إرسال تعليق