(अनूप अंजुमन)पटवारी और पुलिस दोनोंही इस समय कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए अपनी अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पर यहां ढकौली में पुलिस और पटवारी आमने सामने हो गए।
पटवारियोंने आरोप लगाया कि ढकौली पुलिस स्टेशन मेंतैनात एसआई जशनप्रीत सिंह ने जिस तरह से सलूक किया। वह बर्दाश्त करने लायक नहीं है। नाराज हलका डेराबस्सी के सभी पटवारी एसआई जशनप्रीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर वीरवार को धरना देने जीरकपुर सब तहसील मेंजमा हुए।
पटवारी गौरव और सुरिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि इस एसआई ने यह जानकर भी कि हम सरकारी ड्यूटी पर है। इसके वाजवूद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पटवारी गौरव ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी खड़ी गाड़ी होने पर सीट बेल्ट का चालान किया।
वहीं मोहाली मेंपटवारियोंके प्रधान सुरिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि बुधवार रात 8 बजे गौरव को धमकाया। 9 बजे मेरे साथ बदतमीजी की। दरअसल हलका डेराबस्सी के सभी पटवारियोंकी ड्यूटी इन दिनोंएसडीएम कुलदीप बावा ने झुग्गियोंव अन्य जगहों पर रहने वाले गरीब परिवारों को राशन देने, खाने का बंदोबस्त करने के लिए लगा रखी है। सभी पटवारियां को एरिया बांटा गया है। किसी को ढकौली एरिया तो किसी को जीरकपुर, इसी तरह पूरे हलके मेंगरीब परिवारोंको रोटी देने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
पटवारियोंको यह जिम्मेदारी इसलिए दी गई है कि उनको बाकी कर्मचारियोंसे ग्राउंड रिपोर्ट का पता होता है। जैसे कि किस एरिया मेंकितने गरीब लेाग है। सरकार भी जब कभी रिपोर्ट बनाती है तो उसमें पटवारियोंकी सर्वे रिपोर्ट भी होती है।गौरव नाम के पटवार की ड्यूटी एसडीएम डेराबस्सी ने ढकौली एरिया में लगा रखी है। हालांकि ढकौली एरिया का पटवारी जगदीश है। जगदीश पटवारी का कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हो गया। इसलिए जगदीश की जगह ढकाैली एरिया को देखने के लिए गौरव पटवारी काम कर रहा है। गौरव को इन दिनोंअच्छा काम करने के लिए सम्मानित भी किया गया।
पुलिस के बर्ताव से खफा पटवारियों ने नहीं किया काम
पुलिस के बर्ताव से खासे खफा पूरे हलका डेराबस्सी के दर्जन भर पटवारियों ने वीरवार को काम नहीं किया। इनको सपोर्ट करने के लिए मोहाली के पटवारी भी पहुंचे। जीरकपुर सब तहसील के बाहर इन पटवारियोंने करीब दो घंटे धरना दिया। सब तहसील जीरकपुर एमसी बिल्डिंग मेंबनी है। इस बिल्डिंग को कोराेना कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। यहीं एसडीएम डेराबस्सी पूरे हलके पर नजर रखते हैं। ढकौली पुलिस स्टेशन में तैनात एसआई जशनप्रीत के खिलाफ पूरे डेराबस्सी हलके के पटवारियों ने सब तहसील में नारेबाजी की। डेराबस्सी हलके के दर्जनभर पटवारियों की सपोर्ट में मोहाली के पटवारी भी पहुंचे।
- पुलिस और पटवारी दोनों ही सिस्टम के हिस्सा है। दाेनों की बात सुनी जाएगी। दोनों की कुछ गलतफहमी हो सकती है। सब ठीक हो जाएगा। -कुलदीप बावा एसडीएम डेराबस्सी
Click here to see more details

إرسال تعليق