पंचकूला प्रशासन के निर्देशानुसार लाॅकडाउन के दौरान जिले में हर रोज गरीबों व जरूरतमंद लोगों को फूड पैकेट्स बांटे जा रहे हैं। साथ ही प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक खाने की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। इसके अलावा सफाई कर्मियों को समाजसेवियों की ओर से सेनेटाइजर इत्यादि की सहायता भी मुहैया करवाई जा रही है।

डीसी को सौंपे पांच हजार मास्क, 1100 सेनेटाइजर की बाेतलें

सर्वोदय कल्याण विकास परिषद ने गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए राशन सामग्री प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी। परिषद के अध्यक्ष कमल अवस्थी का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों को आटा व चावल 50 क्विंटल, चीनी 2 क्विंटल, तेल 400 पैकेट, 40 किलो गर्म मसाले व जीरा, 40 किलो हल्दी, 40 किलो मिर्च, चायपत्ती 20 किलो, नमक 4 क्विंटल दी गई। इसके अलावा यह राशन 400 परिवारों में बांटा जाएगा। मौके पर ही प्रशासनिक अधिकारियों को यह राशन सामग्री सौंपी गई।

इनका रहा योगदान

इस सामाजिक कार्य में हरेंद्र मलिक, राजेन्द्र नुनीवाल, एस पी भारद्वाज, राकेश अग्रवाल, हुकम शर्मा, प्यारेलाल, ए. पी. गोयल, अंजू आहूजा, राजबीर हुड्डा, योगिंदर शर्मा, संदीप यादव, संजय शर्मा व अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

माता मनसा देवी मार्केट शॉपकीपर यूनियन ने किया सम्मानित

माता मनसा देवी मार्केट शॉपकीपर यूनियन के पदाधिकारियों ने आज सफाई कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र एवं सैनिटाइजर, मास्क देकर सम्मानित किया। यह कर्मचारी कोविड-19 से लड़ रहे हैं। मनसा देवी मार्केट यूनियन हर रोज 10 नाकों पर पुलिस कर्मचारियों को जल सेवा प्रदान कर रही है। इस अवसर पर प्रधान सुरेंद्र मनचंदा, माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मेंबर अजय शर्मा, अनिल जोशी, धर्मपाल, पंकज शुक्ला, संजीव अरोड़ा, कुलदीप सिंह, सुरेश वर्मा सभी दुकानदारों ने मिलकर सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया।

लोगों से अपील की

उन्होंने सभी से अपील की कि कोई भी स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मचारी, बिजली विभाग से संबंधित कर्मचारी, जल विभाग से संबंधित कर्मचारी, मीडिया कर्मी या कोई भी ऐसे विभाग से संबंधित कर्मचारी जो कठिन समय में अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं दे रहे हैं, उनकी मदद करें।



Help reaching Corona Warriors and Poor in Lockdown



Click here to see more details




Bihar.                  Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

                    Chhattisgarh News

Delhi News.               Enter 

                                               National

Haryana.                    Health news

                     Jharkhand News

Lifestylenews

             Madhya Pradesh

National.                                                                               PunjabNews

Rajasthan News.   

                                       Sportsnews

Utar Pradesh

Post a Comment

أحدث أقدم