अमृत योजना के तहत 40 लाख की राशि से आरा शहर के मोती टोला में पार्क का निर्माण पिछले तीन साल किया जा रहा है, लेकिन पार्क का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो पाया है।

साल 2018 में एजेंसी को पार्क का निर्माण पूरा कर देना था। डेडलाईन क्रॉस हुए दो साल बीत गए।

अबतक सिर्फ पार्क की चाहरदिवारी का निर्माण किया गया है। 

समय पर पार्क का निर्माण नहीं करने पर नगर निगम के द्वारा एंजेसी को स्पष्टीकरण भी मांगा गया था।

 जिसमें यह लिखा गया था कि समय पर पार्क का निर्माण क्यों नही कराया गया है। एजेंसी के द्वारा पार्क निर्माण में सुस्ती दिखाई जा रही है। पार्क बनाने के लिए दो फेज में टेंडर किया गया था।

पार्क का निर्माण कराने के लिए पहले फेज में चारदिवारी, मिट्‌टी भराई, शौचालय निर्माण का कार्य हुआ हैं।

दूसरा फेज में पार्क में झूला, लाईट, फुल-पौधा लगााया जाना था। लेकिन, दूसरे फेज के लिए अब तक टेंडर नही किया गया है। उम्मीद है कि इस सप्ताह में दूसरे फेज के लिए टेंडर किया जाना चाहिए।

40 लाख की लागत से पार्क का निर्माण अधूरा, जिले के लोगों में अब छाने लगी है मायूसी

पार्क निर्माण में तेजी लाया गया है। कार्य धीरे करने वाले एंजेसी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। अगर जवाब नही मिलता है। तो एजेंसी पर उचित कार्रवाई की जाएगी। दूसरे फेज के लिए टेंडर की प्रक्रिया हो रही है। दूसरे फेज का कार्य जल्द ही शुरु किया जाएगा।
धीरेन्द्र पासवान, नगर आयुक्त, आरा

मोती टोला निवासी संतोष सिंह ने कहा कि दो साल से देख रहे है कि पार्क बन रहा है। हमलोग को खुशी हुई कि मॉर्निग वॉक इसमें किया जाएगा। लेकिन, दो वर्ष बाद भी पार्क का सही तरीके से निर्माण नही कराया गया है। मोती टोला निवासी शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि पार्क निर्माण जिस रफ्तार से हो रहा है। उस रफ्तार से इस वर्ष में भी नही होगा। नगर निगम से उम्मीद टूट रही है।


इसी जमीन कब बनेगा पार्क।


Ara News - even after three years the municipal corporation could not create a park in maiti tola the deadline was only till 2018



Post a Comment

أحدث أقدم