डीएवी पब्लिक स्कूल, धनुपरा में सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम विकास संस्थान द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 9 से कक्षा 12 वीं तक के छात्र व छात्राओं के मध्य एमएसएमई पर आधारित निबंध प्रतियोगिता व परंपरागत चित्रकला पर आधारित प्रतियोगिता का अायोजन किया गया। इसमें 100 छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया। सर्वप्रथम संगीत शिक्षक बीडी ठाकुर ने बच्चों के साथ स्वागत गान प्रस्तुत किया।
संबोधित करते एमएसएमई विकास संस्थान के सहायक निदेशक रविकांत ने कहा कि इस कार्यक्रम का उदेश्य छात्र व छात्राओं में एमएसएमई के माध्यम से स्वरोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ना भी है। भविष्य में खुद का उद्यम लगाकर व उसके माध्यम से दूसरों को रोजगार देना भी इसका उदेश्य है।
पुरस्कार जो दिया जाएगा उसमें प्रथम पुरस्कार भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा प्रमाण-पत्र व 10 हजार रुपए, दुसरा पुरस्कार प्रमाण-पत्र व 7 हजार 500 व तृतीय पुरस्कार प्रमाण-पत्र व 5000 रुपए पुरस्कार की राशि डीबीटी के माध्यम से विजेताओं के खाते में भेजी जाएगी।
प्रधानाचार्य संजय सिन्हा ने कहा बिहार में रोजगार के संसाधन बहुत सारे है। बिहार के लोगों की मानसिकता है कि डॉक्टर व इंजीनियर बच्चे बने और नौकरी करें। छात्र व छात्राओं के लिए कई रोजगार के अवसर आते हंै बस उन्हे समझने की जरूरत है।
डीएवी स्कूल में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र व छात्राएं

إرسال تعليق