जरूरतमंद लोगों के लिए आरंभ की गई पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत स्कीम की सुविधा कोरोना वायरस की महामारी के मद्देनजर लगाए गए कर्फ्यू में लोगों को उक्त राशन लेने के लिए डिपो के बाहर खड़े होकर घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ता है। सोमवार को वार्ड नंबर 37 में स्थित नरूआना रोड़ गली नंबर 4 और शहीद भगत सिंह नगर गली नंबर 8 में राशन लेने पहुंचे लोगों को परेशान होना पड़ा। लोगों का कहना है था डिपो होल्डर अपनी मनमानी कर रहा है। डिपो पर फैली अव्यवस्था के कारण राशन लेने के लिए आए लोग सोशल डिस्टेंस भी भूल गए। कोरोना महामारी फैलने के कारण सरकार द्वारा गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को 3 माह का राशन दिया जा रहा है।
जिसमें प्रति मेंबर को एक माह के लिए 5 किलो गेहूं और एक किलो दाल नि:शुल्क वितरित किए जा रहे हैं। भारी संख्या में जरूरतमंद लोग डिपो पर नि:शुल्क राशन लेने के लिए जमा हो गए। लेकिन इस दौरान न तो लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया तथा न ही मौके पर मौजूद डिपो संचालक व विभाग के अधिकारी द्वारा कोई बंदोबस्त किया गया। स्थानीय मोहल्ले में रहने वाले गगनदीप सिंह, रानी कौर, जसवीर सिंह, कृष्णा रानी आदि ने बताया कि नीले कार्ड पर पिछली बार डिपो पर गेहूं आया था, मिला भी था, लेकिन गेहूं किसी का काम नहीं था। शहीद भगत सिंह नगर की कमला रानी, गुरमेल कौर, जसवीर सिंह, विक्रम सिंह आदि ने कहा कि गेहूं की सुविधा तो समय पर मिलनी चाहिए।
लापरवाही बरती है तो कार्रवाई की जाएगी
एडीएफओ संजीव भाटिया ने बताया कि राशन वितरण के दौरान डिपो पर आने वाले लोगों की भीड़ एकत्र न हो और सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए डिपो संचालकों को पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए है। राशन वितरण के दौरान लोगों की मदद के लिए विभाग से एक इंस्पेक्टर को तैनात किया गया है। अगर डिपो होल्डर ने राशन वितरण के दौरान लापरवाही बरती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

إرسال تعليق