पंजाब सरकार की तरफ से जारी एडवाइजरी के बाद सोमवार को पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्ग और स्टेट हाईवे पर टोल प्लाजे शुरू कर दिए गए हैं। देश में व्यापक तालाबंदी के दौरान 27 मार्च को अस्थाई तौर पर सभी टोल प्लाजा बंद कर दिए गए थे। इसी कड़ी के तहत कीरतपुर साहिब से आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर मौजूद गांव नक्कियां में लगा रोहन राजदीप टोल प्लाजा पर पिछली रात 12 बजे से टोल क्लेक्शन शुरू कर दी गई है। टोल प्लाजा के इंचार्ज बाला साहिब थोराट ने बताया कि पंजाब सरकार के लोक निर्माण विभाग की तरफ से जारी एडवाइजरी के बाद सरकार के नियमों के अनुसार 4 मई की आधी रात को 12 बजे के बाद टोल कलेक्शन शुरू कर दी।
नियमों का पालन जरूरी
सरकार की तरफ से जारी पत्र में कहा है टोल प्लाजा पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में करना होगा और सभी कर्मचारियों को मास्क और ग्लव्स पहनने होंगे। समय-समय पर हर कर्मचारी को सेनिटाइजर से हाथ साफ करने होंगे और सरकार द्वारा दिए नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं होगी। अगर सरकार के दिशा-निर्देशों की अवहेलना दिखी तो टोल प्लाजा को 17 मई तक बंद कर देंगे।

إرسال تعليق