कीरतपुर साहिब-बिलासपुर राष्ट्रीय मार्ग पर गांव देहणी में स्थित एक बंद पड़े ढाबे में बेकाबू ट्रक घुस गया। इससे ढाबे का काफी नुकसान हो गया। थाना कीरतपुर साहिब के मुख्य मुंशी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गत देर रात एक सीमेंट की बोरियों से भरा ट्रक बिलासपुर (हि.प्र) की ओर से कीरतपुर साहिब को आ रहा था।
जब वह गांव देहणी के नजदीक पहुंचा तो बेकाबू होकर सड़क किनारे बने एक ढाबे के साथ जा टकराया। ढाबा मालिक बलवंत सिंह निवासी गांव मोड़ूआ थाना कोट कहलूर जिला बिलासपुर के बयानों के आधार पर ट्रक ड्राइवर जोगराज निवासी गांव पट्टा रणोता थाना भराड़ी जिला बिलासपुर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

إرسال تعليق