आप ने लाइफ केयर सोसायटी को राशन दिया
शहरी प्रधान रजिंदर पलाह की अध्यक्षता में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाजसेवी संस्था लाइफ केयर एजुकेशन सोसायटी को राशन की किटें जरूरतमंद लोगों में बांटने के लिए दीं। पलाह ने कहा कि लाइफ केयर एजुकेशन सोसायटी ने उनसे संपर्क किया था और इस सोसायटी की समाज के प्रति सेवा को देखते हुए आज कुछ जरूरमंद परिवारों के लिए यह किटें दी गई हैं।
सोसायटी के सरपरस्त डॉ. कुंवर विशाल ने कहा कि वह यह राशन जरूरतमंदों तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर सोसायटी के प्रधान कश्मीर सिंह सहोता, चेयरमैन दीपक सूरी, आप नेता वरुण राणा, विक्रम पलाह आदि मौजूद थे।
You rationed the Life Care Society



Post a Comment

Previous Post Next Post