इंस्टाग्राम सोशल मीडिया के एक चैट ग्रुप पर नाबालिक लड़कियों की तस्वीरें शेयर कर आपत्तिजनक बातें की जा रही है। ग्रुप से जुड़े लोग सामुहिक दुष्कर्म करने के तरीकों जैसी आपराधिक बातें कर रहे है। इसके लिए लड़कियों और महिलाओं की निजी जानकारी का उपयोग कर रहे है। इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेकर सोमवार को इंस्टाग्राम और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर 8 मई तक जानकारी मांगी है।
इसमें इंस्टाग्राम से ग्रुप से जुड़े लोगों के नाम, ईमेल आईडी, आईपी एंड्रेस समेत इस मामले में की गई कार्रवाई से संबंधित जानकारी देने को कहा गया है। वहीं, पुलिस ने मामले में एफआईआर की कॉपी और की गई कार्रवाई उपलब्ध कराने को कहा है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि इंस्टाग्राम पर ‘ब्वायस लॉकर रूम’ के नाम से ग्रुप है, जिसके सैकड़ोंे की संख्या में सदस्य है। इस ग्रुप में नाबालिक लड़कियों की तस्वीर शेयर कर आपत्तिजनक बातें की जा रही है। ग्रुप में छोटी छोटी बच्चियों के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने की प्लानिंग की जा रही है। इस मामले में आयोग ने संज्ञान लेकर इंस्टाग्राम और दिल्ली पुलिस को पत्र जारी किया है। मालीवाल ने कहा कि यह शर्मनाक है। इस ग्रुप से जुड़े लड़कों पर फआईआर होना चाहिए और तुरंत गिरफ्तारी होना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post