सत्यसाईं सेवा समिति की ओर से सत्य साईं बाबा के समाधी दिवस के उपलक्ष्य में स्लम इलाकों में जरूरतमंद लोगों को राशन पहुंचाने में लगा है। जिला प्रशासन के साथ मिलकर निभाई जा रही सेवा में तरनतारन रोड स्थित भाई मंझ सिंह रोड माता गंगाजी नगर में 120 राशन की किटेें भेजी।
जिला अध्यक्ष संसार चंद, अजय शर्मा, अनिल शर्मा और अन्य लोगों ने राशन की पैकिंग की। राशन की किट में आटा, चावल, चीनी, तेल, रिफाइंड, चायपत्ती, हल्दी, नमक, मिर्च, मसाला समेत अन्य सामान था।

Post a Comment