इस्लामाबाद एरिया में हुई बेअदबी की घटना में शिरोमणि कमेटी की ओर से एक मुलाजिम काे सस्पेंड कर दिया गया है। एसजीपीसी के मुख्य सचिव डाॅ. रूप सिंह ने बताया कि रविवार काे पुतलीघर एरिया में गुरबाणी की पाेथी और गुटका साहिब के साथ अन्य धार्मिक सामान की बेअदबी हुई थी। पुलिस थाना काेट खालसा ने माैके पर ही 4 व्यक्तियों काे गिरफ्तार करके केस दर्ज किया गया था। डाॅ. रूप सिंह ने बताया कि इन व्यक्तियों में निशानप्रीत सिंह भी शामिल है। यह एसजीपीसी का मुलाजिम है और इसकी ड्यूटी गुरुद्वारा पिपली साहिब पुतलीघर में है। उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। उन्होंने बताया कि बेअदबी के कारणाें में पता लगाने के लिए सीपी काे भी पत्र भेजा गया है।
गुटका साहिब की बेअदबी की घटना के बारे में एसजीपीसी काे सूचना देने वाले ड्राइवर व हेल्पर काे शिरोमणि कमेटी की ओर से मंगलवार को सिरोपा और दरबार साहिब की तस्वीर देकर सम्मानित किया। एसजीपीसी की ओर से ड्राइवर गुरदीप सिंह काे 21 हजार और हेल्पर वरिंदर सिंह काे 11 हजार रुपए की सम्मान राशि भी दी गई।

إرسال تعليق