अभी तक आम लोग ही डॉक्टर्स और पुलिस का स्वागत करते दिख रहे थे। मगर अब डॉक्टर और पुलिस भी एक दूसरे का स्वागत और अभिवादन कर रहे हैं। शनिवार को एम्स और सफदरजंग के हेल्थकेयर वर्कर्स ने हौज खास स्थित डीसीपी ऑफिस जाकर पुलिस के जवानों पर पुष्प वर्षा की और तालियों से उनका अभिवादन और शुक्रिया कहा।
उधर, मयूर विहार स्थित सीआरपीएफ के 31 बटालियन के कोविड 19 पॉजेटिव पाए गए 122 जवानों को मंडोली क्वारेंटाइन सेंटर के अधिकारियों ने सलामी देते हुए ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया। शाहदरा जिले के एसडीएम पंकज भटनागर ने कहा कि आपके हौसले के आगे कोरोना की हार तय है। क्वारेंटाइन सेंटर के एडीशनल नोडल ऑफिसर आशीष मिश्रा के जन्मदिन की जानकारी साझा करते हुए दोनों अधिकारियों ने आटे व ड्राइफ्रूट से बने विशेष प्रकार के लड्डू का वितरण किए।

إرسال تعليق