पीएचसी बीरन के अंतर्गत प्रवासी मजदूरों को घर भेजने बारे स्क्रीनिंग की गई व 185 मजदूरों का स्वास्थ्य जांचा गया। इस अवसर पर डॉ. बीके अरोड़ा, डॉ. ज्योति, हरिनिवास व शीला एमपीएचएस, स्टाफ नर्स पूनम,कविता, शीला की टीमों ने मजदूरों की स्क्रीनिंग की। पीएचसी बीरन के सुपरवाइजर व बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के राज्य महासचिव हरिनिवास ने बताया कि आज प्रदेश का हर एमपीएचडब्लू कर्मचारी कोरोना जंग में 16 से 18 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीज के परिवारजनों के सैंपल के लिए राउंड अप करवाने, बाहर से आए व्यक्तियों को ट्रेस करने, संदिग्धों को आइसोलेट करवाने सहित कार्य करने के साथ ही डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी विषाणु जनित बीमारियों भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए कूलर व टंकियों को सप्ताह में एक बार जरूर धोकर सुखाएं। सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाएं। अपने आसपास गड्ढों को मिट्टी से भर दें, मच्छरदानी का प्रयोग करें। मच्छर के लार्वा यदि दिखाई दे तो उसमें मिट्टी का तेल डाल दें। जागरूक रहकर सभी अपने आपको व परिवार को कोरोना व डेंगू मलेरिया जैसी भयानक बीमारियों से सुरक्षित रख सकता है।

إرسال تعليق