लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों के लिए हनुमान जोहड़ी धाम मंदिर की मदद रसोई व बालाजी रसोई से 700 जरूरतमंद लोगों के लिए दोपहर व रात्रि का भोजन तैयार कर बैंक कॉलोनी, कमला नगर, नया बाजार, कोर्ट फुटपाथ पर, नया बस स्टैंड दिनोद गेट, ठा.बीर सिंह पार्क स्थल के पास, हालुवास गेट पर वितरण किया गया।
बाल योगी महंत चरणदास महाराज व विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक मदद व बालाजी रसोई के द्वारा स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए भोजन पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में अनेक सामाजिक संगठन इस प्रकार का प्रयास कर रहे है जिनकी बदौलत जरूरतमंद लोगों को भोजन मिल रहा है। समाजसेवी प्रवीण गर्ग व सामाजिक कार्यकर्ता रोहित गोयल दिल्ली ने कहा कि हमें लॉकडाउन के नियमों का पालन लंबे समय तक करना होगा। उन्होंने कहा कि जब लॉकडाउन खत्म हो जाएगा तब भी लोगों को डिस्टेंस, मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सावधानी से हम इस प्रकार की महामारी को मात दे सकते हैं।

إرسال تعليق