गायक मूसेवाला ने पुलिस के सामने एके-47 से की फायरिंग, डीएसपी व 5 मुलाजिम सस्पेंड
ओ चल्ले बदमाशी तेरे नाम दी चौबरा, जट्टा शरेआम तू ता धक्का करदा..., दाउद वांगू अख तेरी गल करदी, तू करदी ... तुहाडे शहरियां दा रेहंदा सारा थाना...जैसे मार-काट, लड़ाई, हथियार आदि भड़काऊ गीतों के लिए मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला एक बार फिर विवाद में फंस गए हैं। इस मामले में मूसेवाला, 5 पुलिसवालों समेत 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। सभी पुलिस कर्मी संगरूर जिले से संबंधित हैं और संगरूर के डीएसपी (एच) दलजीत सिंह विर्क समेत सभी को सस्पेंड कर दिया गया है। सोमवार को एक वीडियो आया, जिसमें पुलिसवालों के साथ सिद्धू मूसेवाला ने एक खेत में एके-47 से 10 से ज्यादा बार फायर किया।
वीडियो में लकड़ी के बने टारगेट पर निशाने लगा रहा था। जानकारी देते हुए एसपी (ड़ी) सुखदेव सिंह विर्क ने कहा कि पुलिस वीडियो में दिख रहे सभी आरोपियों पर पर्चा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों पर कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में धारा 188 और केन्द्र व प्रदेश सरकार के आदेशों के उल्लंघन के आरोप में डिजास्टर एक्ट 2005 के तहत पर्चा दर्ज किया है।वीडियो 1 मई का बताया जा रहा है। बड़वर गांव में लौगोंवाल रोड के पास आरोपी कर्म सिंह की जमीन पर फायरिंग सेंटर बनाया हुआ है। वहां पर बीयर व शराब की बोतलें बिखरी हुई थीं।
1 मई का है वीडियो
गांव बड़वर के लोगों ने बताया कि 1 मई को शाम 4 बजे से 8 बजे तक फायरिंग हुई। इस कारण लोगों में डर का माहौल रहा। लेकिन कर्फ्यू के कारण गांव के लोग घर से बाहर नहीं निकले थे। अगर वीडियो वायरल ना होता तो मामला रफा दफा हो जाता। गौरतलब है एक फरवरी को मूसेवाला पर मानसा में केस दर्ज हुआ था। तब उस पर पखिया-पखिया-पखिया गन विच पंज गोलियां’,’’जट्टी जो मोर वरगी गाने को बढ़ावा देने का आरोप था।
ये हैं आरोपी
पुलिस स्टेशन धनौला में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला, कर्म सिंह, जंग शेर सिंह, इन्द्र सिंह, एएसआई बलकार सिंह, हवलदार गगनदीप सिंह, हवलदार गुरजिंदर सिंह, सिपाही जसवीर सिंह, सिपाही हरविंदर सिंह पर पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है।
और जुड़ सकती हैं धाराएं
पुलिस स्टेशन धनौला के एसएचओ मेजर सिंह ने बताया कि वीडियो को अधार बना कर उस पर पर्चा दर्ज किया गया है। ये घटना लौगोंवाल रोड़ गांव बड़वर की है। लेकिन सिद्धू व उसके साथी वहां पर क्या करने पहुंचे थे, संगरूर जिले के पुलिसकर्मी उसे कैसे मिले, राईफल किसकी थी, इन सभी सवालो के जबाव लेने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद और धाराए जोड़ी जा सकती हैं।
गायक मूसेवाला ने पुलिस के सामने एके-47 से की फायरिंग, डीएसपी व 5 मुलाजिम सस्पेंड
Singer Musewala firing AK-47 in front of police, DSP and 5 accused suspended



Post a Comment

أحدث أقدم