मोगा में आशा वर्करों के 4 केस पॉजिटिव आने पर यूनियन ने सिविल सर्जन को दिया मांगपत्र
आशा वर्करों व आशा फैसिलिटेटर ने सोमवार को सिविल सर्जन रोपड़ को मांगपत्र सौंपा। यूनियन की नेता सुरजिंदर कौर सीमा ने कहा कि रविवार को जिला मोगा से 4 केस आशा वर्करों के पॉजिटिव आए हैं। इससे पूरे पंजाब की आशा वर्करों में डर का माहौल बना है। सरकार द्वारा आशा वर्करों को सर्वे बदले सिर्फ 1000 रुपए प्रति महीना और फैसिलिटेटर को रिपोर्ट इकट्ठी करने के लिए 500 रुपए मिलते हैं जो 33 रुपए प्रति दिन आशा व 16 रुपए प्रति दिन फैसिलिटेटर के बनते हैं।
वह सरकार से मांग करते हैं कि आशा वर्करों को भत्ता हरियाणा पैटर्न पर दिया जाए। 2 सेफ्टी किटें, मास्क, दसताने, सेनिटाइजर, पीपीटी किटें दी जाएं। आशा व फैसिलिटेटर का बीमा यकीनी बनाया जाए। इस मौके ब्लॉक अध्यक्ष सरबजीत कौर, अमरजीत कौर, जसविंदर कौर आदि शामिल हु।
मोगा में आशा वर्करों के 4 केस पॉजिटिव आने पर यूनियन ने सिविल सर्जन को दिया मांगपत्र
Union gives demand letter to civil surgeon after 4 case positives of Asha workers in Moga



Post a Comment

Previous Post Next Post