कर्फ्यू के दौरान कीरतपुर साहिब में एसएचओ सन्नी खन्ना की अध्यक्षता में सार्वजनिक स्थानों पर नाकाबंदी करके बिना कारण बाहर घूम रहे लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। थाना कीरतपुर साहिब की एसआई नवदीप कौर ने बताया कि रविवार को 18 वाहनों के चालान किए गए तथा कुछ वाहन राउंडअप भी किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमें कोविड-19 से लड़ी जा रही जंग में हिस्सा लेना है तो अपने घरों में रहना होगा तभी हम सुरक्षित रह सकते हैं।
पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए दिन-रात ड्यूटी दे रही है। ऐसे में कुछ समाज विरोधी लोग सड़कों पर घूम कर कोरोना वायरस की चेन का हिस्सा बन रहे हैं। ये लोग अपने परिवार के लिए खतरा हैं। यहां एएसआई सुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, निरंजन सिंह, सुनील कुमार, मुखतियार सिंह, हरदीप सिंह उपस्थित थे।

إرسال تعليق