गोविंदपुर | जियलगढ़ा पंचायत सचिवालय में गुरुवार को खिचड़ी केंद्र की शुरुआत समारोह पूर्वक हुई।
इसका उद्घाटन उपप्रमुख डीएन सिंह, समाजसेवी नंदलाल अग्रवाल, मुखिया सुभाष गिरि, पंसस बबलू कुमार एवं ललित केजरीवाल ने संयुक्त रूप से गरीबों के बीच खिचड़ी परोस कर किया।
सामाजिक दूरी का पालन करते हुए यहां तीन स्थानों से खिचड़ी का वितरण किया गया ताकि एक जगह भीड़ न लगे।
इस केंद्र में प्रतिदिन दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक खिचड़ी का वितरण किया जाएगा। प्रथम दिन 300 से अधिक लोगों ने खिचड़ी खाया। मुखिया ने बताया कि जन सहयोग से इसका संचालन किया जा रहा है।
Click here to see more details
إرسال تعليق