बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के जमुनिया वर्कशॉप में फीटर हेल्पर के पद पर कार्यरत 40 वर्षीय उमेश बाउरी की गुरुवार को संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई।

घटना के बाद परिजन लोगों की सहायता से शव को डूमरा स्थित क्षेत्रीय अस्पताल ले गए और नियोजन की मांग करने लगे। जानकारी पाकर जीएम धर्मेंद्र मित्तल सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

परिजनों ने बताया कि जेनरल पाली की ड्यूटी के दौरान कर्मी को उल्टी होने लगा। करमाटांड़ क्वार्टर स्थित घर जाने के दौरान रास्ते में ही बेहोश होकर गिर गया। लोगों के सहयोग से कर्मी को उठाकर क्षेत्रीय अस्पताल डूमरा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृत बीसीसीएलकर्मी के परिजन अस्पताल के बाहर बैठे हुए।

Baghmara News - person working in the position of fitter helper dies in suspicious condition


Click here to see more details


Bihar.         Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

Chhattisgarh News

Delhi News.       Enter National

Haryana.      Health news

 Jharkhand News

Lifestylenews

Madhya Pradesh

National.      Punjab News

Rajasthan News.       Sportsnews

Utar Pradesh

Post a Comment

أحدث أقدم