प्रवर्तन निरीक्षक कीर्ति शर्मा ने शहर में अवैध रूप से तम्बाकू उत्पाद बेच रहे दुकानदारों को तम्बाकू उत्पाद नहीं बेचने के लिए पाबंद किया है।
प्रवर्तन निरीक्षक शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान शहर में आवश्यक खाद्य सामग्री की दुकानों पर बैन होने के बावजूद तम्बाकू उत्पाद लटके मिले।
इस पर उन्होंने दुकानदारों को तम्बाकू उत्पाद नहीं बेचने के लिए पाबंद किया। उन्होंने बताया कि यदि प्रतिबंध के दौरान तम्बाकू उत्पाद बेचते पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। शहर में तम्बाकू उत्पाद पर प्रतिबंध लगने के बाद दुकानदार मंहगे दामों पर बेच रहे हैं।
Click here to see more details



إرسال تعليق