सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट गोठान निर्माण में भी गुणवत्ता को दरकिनार कर गुणवत्ताहीन निर्माण हो रहा है। इसकी उदाहरण अंतागढ़ ब्लॉक के पोडगांव में बनाए गए गोठान स्वयं है। यहां वर्मी कंपोस्ट के लिए निर्माण किए गए शेड में गुणवत्ता का ही ध्यान नहीं रखा गया।
पिल्हर के लिए जमीन की खुदाई भी ढंग से नहीं की गई। नींव भी बिना छड़ के बनाया गया है। वहीं सीमेंट शेड में बिना किसी सुरक्षा के लगाए गए।
इसका नतीजा यह हुआ कि बीते दिनों हल्की हवा के साथ बारिश हुई।
इसके चलते पूरा शेड ही तहस-नहस हो गया। इसमें कई पिल्लर भी धाराशाही हो गए।
दिसंबर-जनवरी में गोठान का निर्माण किया गया था। पोडगांव अंतागढ ब्लॉक का स्वागत द्वार है।
यहां इस तरह निर्माण किए जाने से अन्य जगहों के गुणवत्ता पर ही सवाल उठने लगे हैं।
बस्ती में नउहीं हुई क्षति, गोठान हो गया क्षतिग्रस्त: 27 अप्रैल को दोपहर ढाई बजे हल्की हवा के साथ पानी की बूंदे गिरी।
इसी हवा में गोठान में बने दस शेड की नींव भी टूट गई व सीमेंट शेड टूट गए। वहीं गांव की बस्ती में कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ।

إرسال تعليق