कुकर में बनाकर उसी में खा रहे खाना, मुश्किल से कट रहे दिन
राजस्थान में फंसे जिले के छात्र वापस आ गए हैं। बेमेतरा में क्वारेंटाइन हैं। अभी और भी कई छात्र-छात्राएं व मजदूर प्रदेश के बाहर लॉकडाउन में फंसे हैं। पंजाब के शहर लुधियाना में रह रहीं नगरी व धमतरी की छात्राओं ने भास्कर को बताया कि लॉकडाउन के कारण बेहद मुश्किल में दिन कट रहे हैं।

कुकर में खाना बनाकर उसी में खा रहे हैं। ज्यादा बर्तन नहीं हैं। बाहर से खाना नहीं ले सकते इस कारण मुश्किलें ज्यादा हो रही हैं। इन छात्राओं ने वापसी के लिए मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों से सोशल मीडिया से आग्रह किया है।

नगरी की वैशाली किरण ने बताया कि कामधेनु विवि अंजोरा, दुर्ग के अन्तर्गत आने वाले दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर की अंतिम वर्ष की छात्रा है। कॉलेज की छात्रा वरुण किरण लाइन पारा नगरी, रचना मिश्रा पिता संजय मिश्रा अंबिकापुर, नित्या तिवारी पिता अरुण कुमार तिवारी रायपुर प्रशिक्षण के लिए वेरका डेयरी प्लांट लुधियाना पंजाब 15 जनवरी को आए हैं। खालसा कॉलेज में रह रही हैं। लॉकडाउन के कारण एक कमरे में रह रहे हैं। भोजन बनाने के लिए जरूरी बर्तन तक नही है।

राशन की दिक्कत हो रही है। स्थानीय प्रशासन से भी ज्यादा सहयोग नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी स्वस्थ हैं, लेकिन आसपास कोरोना का प्रकोप है इस कारण डर लगता रहता है। बाहर निकलना पूरी तरह बंद कर दिया है।

तमिलनाडु व दिल्ली में भी फंसे जिले के युवा
इसी तरह तमिलनाडु व दिल्ली में भी जिले के युवा फंसे हुए हैं। चेन्नई में रह रहीं संजना कौशिक ने बताया कि बेहद मुश्किल से समय निकाल रहे हैं। पूरी तरह लॉकडाउन है इस कारण बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। अब खाने की भी समस्या हो रही है। हॉस्टल में रहने वाली सभी छात्राएं घर चलीं गई हैं। इस कारण और मुश्किलें हो रहीं हैं। उन्होंने बताया कि धमतरी से श्रमपदाधिकारी ने बात की है। उन्होंने रहने का स्थान व पता की जानकारी मांगी है। यहां कर्णिका श्रीवास्तव व साक्षी कौशिक भी हैं। इनके अलावा दिल्ली में आकश दीप सिन्हा हैं। यह जॉब कर रहे हैं। लॉकडाउन होने के कारणफंस गए हैं।

बाहर रहने वालों की जानकारी जुटा रहे
श्रम पदाधिकारी अजय हेमंत देशमुख ने बताया कि चेन्नई में रह रहीं छात्राओं से बात की है। फिलहाल जिले के बाहर फंसे लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं। सूची बनाई जा रही है। शासन से जो भी आदेश होगा वैसी कार्यवाही करेंगे।
कुकर में बनाकर उसी में खा रहे खाना, मुश्किल से कट रहे दिन
Eating food in cooker, hard days


Post a Comment

أحدث أقدم