इस काेराेना महामारी के दौर में कोई भी असहाय, निराश्रित व्यक्ति भूखा न रहे इसके लिए हमने उपखण्ड मुख्यालय टोडा व सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर उपखण्ड अधिकारी सूरजसिंह नेगी ने अन्न भण्डारण शुरू करवाए है। जहां पर भामाशाह अपनी यथा शक्ति गेहूं, चना, तेल, मिर्च, नमक दे कर गरीबों की मदद में भागीदार बन सकेंगे।
एसडीएम नेगी ने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में अबतक 693 परिवारों को 915 सूखी खाद्य सामग्री पैकेट एवं 1100 व्यक्तियों को तैयार सामग्री के पैकेट वितरित किए जा चुके है।
भामाशाहों, कर्मचारियों व राशन डीलरों से अबतक 5.75 लाख रुपए प्राप्त किए जा चुके है। सरकार की मंशा है की लोक डाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे एवं प्रत्येक जरूरतमंद तक खाद्य सामग्री पहुंचाई जाए।
इसी के चलते प्रतिदिन कन्ट्रोल रूम, वाट्सएप एवं जिला स्तर से इस आशय की शिकायतें आरही है कि उनके पास खाद्य सामग्री उपलब्ध नही है।
ऐसे में आमजनता टोडारायसिंह को आव्हान किया गया है कि वे यथा योग्य खाद्यान्न सामग्री गेहूं, चना, तेल, मिर्च, नमक इत्यादि का सहयोग करे।
इसके लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय पर संबधित सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी एवं ग्राम स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों को सामग्री उपलब्ध करा सकते है।
आवश्यकता पड़ने पर इस सामग्री में से जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।
ताकि संकट की इस घडी में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। कुछ ग्राम पंचायतों में खाद्य सामग्री प्राप्त होना शुरू भी हो गई है। उपखण्ड मुख्यालय पर भी अन्न भण्डारण का शुभारंभ किया गया है।
जहां पर कोई भी भामाशाह शिवराज कुर्मी अध्यापक को खाद्य सामग्री दे सकते है।
Click here to see more details



Post a Comment