सदापुरा गांव में बीसलपुर ग्रामीण पेयजल योजना का कनेक्शन काट देने से वहां के ग्रामीणों को पेयजल की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं के पूर्व वार्ड पंच रामजीवन गुर्जर ने बताया कि गांव में एक ही हैण्डपंप पर करीब30-40 परिवार निर्भर है। बीसलपुर ग्रामीण पेयजल योजना वालों ने बिल बकाया होने के कारण कनेक्शन काट दिया है।
तब से गांव में पेयजल की भारी किल्लत हो गई है।
ग्रामीण हैण्डपंप का फ्लोराइड पानी पीने पर विवश है। इस समय कोरोना वायरस के चलते बार बार हाथ धोने व पीने के कारण पानी की अधिक आवश्यकता हो रही है।
ऊपर से गर्मी के मौसम में पानी की मांग अधिक है।
बीसलपुर परियोजना की लाइन को तत्काल चालू करवाने के लिए उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट से भी मांग की है।
Click here to see more details



Post a Comment