शहर में 13वें दिन भी कर्फ्यू का असर देखने को मिला। बुधवार को विभिन्न चौराहों, सड़कों और गली-माेहल्लों पर पसरा सन्नाटा के अलावा वहां पर पुलिस, आरएसी व एसटीएफ जवान मुस्तैदी से डटे हुए हैं।
दूसरी ओर एएसपी विपिन कुमार शर्मा ने शहर में घूमकर अपने पुलिसकर्मी साथियों से मिलकर ड्यूटी का लेकर दिशा-निर्देश देने के साथ उनकी मेडिकल स्थित जांचने करने के लिए तापमान की जांच की।
वही अकारण घूमने वालों पर पुलिस की ओर से धरपकड़ अभियान जारी रहा। इस कारण लोग घरों से बाहर निकलने से कतराते नजर आए।
वही प्रशासन की सड़कों पर सख्ती के बावजूद कई गली-मोहल्लों में तक गश्त का नही होने कारण लोगों का जमावड़ा बना हुआ हैं।
इधर जिले में लॉकडाउन के 24वेंऔर शहर में कर्फ्यू के 13वें दिन भी कर्फ्यू की पालना के लिए सरकारी वाहनों से लगातार घरो में रहने की अनाउंसमेंट हो रही हैं।
पुलिस की बढ़ती सख्ती और कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति बढ़ती जागरुकता के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। यही कारण हैं शहर की सड़कों पर अधिकतर समय पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा हैं।
इसी प्रकार गली-मोहल्लों में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पिकअप और फेरीवालों के माध्यम से सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए किराना व सब्जियां बेची गई।
वही मेडिकल स्टोर आैर किराना की दुकानों से दुकानदारों ने अपने-अपने कर्मचारियों के साथ सामान व दवाइयां सप्लाई भी होती दिखी।
वही जिला रसद अधिकारी विपिता शर्मा ने शहर में कई जगह निरीक्षण कर लोगों को घरों पर राशन का गेहूं दिए जाने की जानकारी दी।
Click here to see more details



Post a Comment