बहराेड़ पुलिस थाने में फायरिंग कर छुड़ाए गए हरियाणा के गैंगस्टर पपला गुर्जर के साथी जाेगेंद्र काे पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी डॉक्टर बनकर उसके ठिकाने पर पहुंचे और गिरफ्तार कर लिया। यह बदमाश गुरुग्राम के बादशाहपुर स्थित दलबारीपुर में छिपा हुआ था।
पुलिस अभी तक पपला की फरारी मामले में 30 आरोपियों काे गिरफ्तार कर चुकी है। भिवाड़ी के एसपी डाॅ. अमनदीप सिंह कपूर ने बताया कि जोगेंद्र के अपने घर पर ही छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद उसे पकड़ने का प्लान बनाया गया।
एएसआई जसवंत सिंह काे पीपीई किट पहनाकर डाॅक्टर के वेश में स्क्रीनिंग के बहाने जाेगेंद्र के घर पर भेजा गया। टीम काे जाेगेंद्र घर के समीप ही एक्सरसाइज करता मिला।
उसे टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पपला के थाने से फरार होने के बाद जाेगेंद्र ने ही उसे अपनी गाड़ी से कई राज्याें की सीमा पार कराई थी। अपनी शादी में मिली तीन अंगूठी और दाे साेने की चेन भी पपला काे दी थी।जाेगेंद्र का मुंबई के जाेगीका में एक फ्लैट है। पुलिस काे आशंका है कि यह फ्लैट हरियाणा के बदमाशाें की शरणस्थली रहा है। हरियाणा के बदमाश फरारी के दाैरान इसी फ्लैट में शरण लेते थे।
Click here to see more details



Post a Comment