25 दिनों बाद गुरुवार को कृषि उपज मंडी समिति बिलाड़ा जिंसों के क्रय विक्रय के लिए खुली लेकिन पहले दिन मात्र चार किसान ही गेहू बेचने के लिए कृषि मंडी बिलाड़ा आए। इनमें से दो किसानों ने ही 35 क्विंटल गेंहू बेचा। जबकि दो किसानों ने उचित दाम नहीं मिलने पर वापस ले गए। पूरे दिन में मात्र 48 लोग ही आए। कोरोना संक्रमण ने कृषि मंडी बिलाड़ा की पूरी तस्वीर ही बदल दी। कृषि मंडी सुनसान नजर आ रही है। कृषि उपज मंडी समिति व्यापार मंडल बिलाड़ा के अध्यक्ष महेंद्रसिंह राठौड़ व सचिव बाबूलाल तिलायचा ने मंडी में आने वाले किसानों व व्यापारियों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की।
कृषि मंडी बिलाड़ा में जिंसों के भाव
जिंस भाव प्रति क्विंटल
गेंहू 1900 से 2600 रुपए
रायड़ा 3700 से 3800 रुपए
तारामीरा 3000 से 3100 रुपए
चना 3700 से 3850 रुपए
मैथी 3300 से 3800 रुपए
जीरा 13500 से 15500 रुपए
सौंफ बेस्ट 9000 से 9500 रुपए
सौंफ, जीरा, इस्बगोल को छोड़कर अन्य जिंसों का क्रय विक्रय
मंडी में सौंफ, जीरा, इसबगोल को छोड़कर अन्य जिंस ही क्रय विक्रय होंगे। किसानों को प्रात: 8 बजे से 12 तक ही मंडी में प्रवेश दिया जाएगा। बिलाड़ा कृषि मंडी सौफ व जीरे के लिए विख्यात है। यहां से सौंफ व जीरा दक्षिण भारत सहित देश के कोने कोने में जाता है। पिछले साल बिलाड़ा मंडी में सौंफ 24549 क्विंटल व जीरा 12070 क्विंटल की आवक हुई थी।



Post a Comment