टोडा में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने असहाय वह गरीब परिवारों को राशन सामग्री वितरण की।भाजपा के पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टोडा गांव पहुंचकर सभी गरीब परिवारों को राशन किट देकर लॉक डाउन का पालन करने को कहा और खुद भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण ध्यान रखते हुए सभी परिवारों को राशन उपलब्ध करवाया।
इस मौके पर जिला महामंत्री हरकेश मीणा, मंडल महामंत्री रामराज मीणा, रायसिंह बानोर और कई कार्यकर्ताओं ने गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध करवाया तथा कोरोना वायरस महामारी में इस तरह का ध्यान रखते हुए गरीब परिवारों को किट उपलब्ध करवाए गए। भामाशाह का ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया।
Click here to see more details



Post a Comment