कोरोना वायरस से संबंधित 2 मामले हिसार में अब तक आ चुके हैं। हालांकि इन दोनों मामलों में ही पीड़ित स्वस्थ हो गए हैं। राज्य में अब तक कोरोना के सबसे ज्यादा मामले नूंह में मिले हैं। प्रदेश के 22 जिलों में से 20 तक कोरोना पहुंच गया है। इनमें नूंह सबसे अव्वल है। वहीं भारत सरकार द्वारा कोरोना से बचने के लिए बनाए गए आरोग्य सेतु एप को नूंह जिले में सबसे कम डाउनलोड किया गया है। वहीं हिसार इस एप को डाउनलोड करने में पांचवें स्थान पर है। वहीं प्रदेश सरकार ने एप का प्रयोग कर्मचारियों के लिए अनिवार्य कर दिया है।
वायरस से बचाव को लेकर मिलते हैं टिप्स
एप वायरस से बचाव के लिए बुनियादी सावधानी बरतने के टिप्स बताता है। यदि आपका परीक्षण सकारात्मक आता है तो यह एप आपके डाटा को सरकार के साथ साझा करेगा। एप की गोपनीयता नीति में उल्लेख किया गया है कि यह अन्य थर्ड पार्टी एप के साथ डाटा साझा नहीं करता है। एप फोन लोकेशन और ब्लूटूथ सेंसर की मदद से यूजर की मूवमेंट डिटेक्ट करता है। यह यूजर को ट्रैक कर संक्रमित लोगों के संपर्क में आने पर नोटिफाई करता है। यह एप आसपास मौजूद कोरोना पॉजिटिव लोगों के बारे में पता लगाने में मदद करेगा।
पीला रंग खतरे की घंटी
अगर आपको पीले रंग में दिखाया जाता है और टेक्स्ट बताता है कि आपको बहुत जोखिम है तो आपको हेल्पलाइन में संपर्क करना चाहिए। आरोग्य सेतु एप पर आप सेल्फ एसेसमेंट टेस्ट फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर एप चैट विंडो खोल देगा। इसमें यूजर की सेहत और लक्षण से जुड़े कुछ सवाल किए जाएंगे।
Click here to see more details

إرسال تعليق