कोरोना मरीजों के इलाज के नए-नए तरीके ढूंढे जा रहे हैं क्योंकि इसकी कोई दवाई नहीं आई है। दिल्ली सरकार के चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेदिक संस्थान में कोरोना के मरीजों का हैप्पीनेस थेरेपी के जरिए इलाज किया जा रहा है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने हैपीनेस थैरेपी का वीडियो अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिए शेयर करते हुए लिखा है-सर्वे भवंतू सुखिनः!
दिल्ली सरकार के चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वैदिक संस्थान में बनाए गए कोरोना वार्ड में मरीजों को दी जा रही है हैप्पीनेस थेरेपी।
हमारा संकल्प - आप स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें। वीडियो में स्वास्थ्यकर्मी मरीजों को तालियां बजवाते हुए दिख रहे हैं।
वीडियो पर मनोज ध्यानी नाम के व्यक्ति ने लिखा है ‘हैप्पीनेस थेरेपी एक शानदार रचनाधर्मिता, प्रयोग और पहल है।
यह कोविड 19 के मरीज को रोग से लड़ने के लिए मानसिक रूप में मजबूत करेंगे, परन्तु साथ ही सर्वत्र विश्वास पैदा करेगा कि सरकार जन स्वास्थ्य के प्रति सर्वाधिक जागरूक व चिंतित है। अन्य राज्य सरकारें और केंद्र कृपया अनुकरण करें।’
Click here to see more details

إرسال تعليق