जिले में लॉक डाउन के बाद से लगातार भेजी जा रही रिपोर्ट के बाद फिलहाल सभी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। लेकिन हर दिन कोविड-19 की जांच के लिए भेजे जाने वाले सैंपलों की संख्या बढ़ रही है। जिले में अब तक कुल 70 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं
इनमें से 51 सेंपल की रिपोर्ट आना शेष है। मंगलवार को 21 लोगों के सैंपल लिए गए। जिले में अभी 217 पीपीई तथा 250 बीटीएम किट उपलब्ध हैं, जिन्हें प्रोटोकॉल के अनुसार उपयोग किया जाता है। वहीं अब तक कोविड 19 सर्वे टीम ने अब तक 42158 घरों का सर्वे किया है। इनमें 244885 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। सर्वे अनुसार बाहर से आए 6581 लोगों की इंट्री कोविड 19 पोर्टल पर दर्ज की गई है।
2230 शिकायतें हुई अभी तक प्राप्त- जिले में कोराेना वायरस से उत्पन्न स्थिति के कारण लोगों की समस्या ओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए टेलीफोन नंबर 104 व सीएम हेल्प लाइन नंबर 181 पर अब तक 2230 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 2072 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है जबकि 158 शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई जारी है।
Click here to see more details



Post a Comment