मंगलवार को प्रधानमंत्री ने लॉक डाउन की अवधि बढ़ाने के बाद जिले में भी नए आदेश जारी किए गए। इसके तहत अब टोटल लॉकडाउन के स्थान पर लॉक डाउन आगामी आदेश तक 4 दिन पहले की स्थिति में रहेगा। इस दौरान किराना दुकानें, डेयरी, सब्जी, मेडिकल दुकानें पूर्व की तरह निर्धारित समय पर खुलेंगी। जबकि कृषि से संबंधित दुकानें को सप्ताह में तीन दिन खोलने की अनुमति दी गई है।

चार दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन के बाद आज से फिर किराना दुकानें खुलेंगी। कलेक्टर डाॅ. मंजू शर्मा ने मंगलवार की शाम नए आदेश जारी करते हुए लॉक डाउन के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश पूर्व की तरह रहेंगे। यानी जिले की सीमाएं सील रहेंगी। हालाकि पूर्व आदेशों के मुताबिक कृषि से संबंधित दुकानें, मैकेनिक सहित हार्वेस्टर आदि सामग्री की दुकानें पूर्व निर्धारित आदेशों के मुताबिक सुबह 7 से 11 बजे तक खुल सकेंगी। पहले के आदेश में इन दुकानों को 8 से 12 बजे तक खोलने की परमिशन दी गई थी। ये दुकानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को तीन दिन खुल सकेंगी।


मंडी में रजिस्टर्ड व्यापारी होना चाहिए

सौदा पत्रक एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें किसान अपनी मर्जी से कहीं भी किसी भी अनाज व्यापारी को अपना अनाज बेच देता है और व्यापारी को उस खरीदे हुए अनाज की जानकारी मंडी प्रशासन को देना होती है। इस प्रक्रिया में वह व्यापारी शामिल होता है जो इस मंडी में रजिस्टर्ड है। सौदा पत्रक में मंडी प्रशासन का कोई खास कार्य भी नहीं होता। वह सिर्फ निगरानी भर कर सकते हैं।


विवाद के हालात बनने पर मंडी करेगी फैसला


सौदा पत्रक उपज बेचने को लेकर विवाद भी गहरा सकने की आशंका रहती है। अगर किसी किसान ने जो सैंपल व्यापारी को दिखाया है, उसी गुणवत्ता का माल नहीं मिलता तो विवाद गहराने का अंदेशा रहता है। लेकिन एक सैंपल मंडी के पास जमा रहता है। विवाद की स्थिति में इसी से मिलान कर खरीदी होती है। मंडी ही इसमें अपना अंतिम फैसला लेती है। जिसे दोनों का मान्य करना होता है।


आज से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी

जिले के 70 उपार्जन केन्द्रों पर बुधवार से समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। खरीदी केन्द्रों पर वे ही किसान अपनी फसलों को लेकर पहुंचेंगे जिनके पास मैसेज पहुंचेंगे। इससे सोशल डिस्टेंस के साथ भीड़ केन्द्रों पर कम रहेगी। जानकारी के मुताबिक एक दिन में एक केन्द्र पर करीब 10 से 15 किसानों तक खरीदी की जाएगी।


खुली नीलामी सौदा पत्रक से शुरू होने की संभावना

जिले में समर्थन मूल्य से 15 गुना ज्यादा खरीदी खुली नीलामी से होती है। यह खरीदी प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है, क्योंकि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन कराना, मंडी में सुरक्षात्मक उपाय करना चुनौती है। इसके लिए गुना जिले की तरह जिले में भी रास्ता निकालकर 11 साल पुरानी व्यवस्था यानी सौदा पत्रक (किसान और व्यापारी के बीच लेन-देन का समझौता) के माध्यम से खरीदी शुरू होगी। इसके लिए संभवत: आदेश बुधवार को जारी हो जाएंगे। इससे किसान व्यापारियों को सीधे अपनी उपज बेच सकेंगे।


थोक मंडी नेहरू कॉलेज परिसर मैदान पर पहुंची

शहर में कुछ ही दिन बाद कृषि उपज मंडी शुरू हो जाएगी। अभी तक लॉक डाउन के दौरान कृषि मंडी में थोक सब्जी मंडी संचालित हो रही थी। अब थोक मंडी के लिए प्रशासन ने नया स्थान नेहरू महाविद्यालय परिसर तय किया है। 16 अप्रैल से यहां सुबह 6 से 9 बजे तक मंडी संचालित होगी। वहीं पूर्व की तरह सब्जी और फल विक्रेता दोपहर 12 बजे तक निर्धारित स्थानों पर घूम-घूम कर सब्जी बेच सकेंगे।


दूध डेयरी सुबह 6 से 10 बजे तक खुलेंगी


लॉक डाउन के दौरान पहले दूध डेयरी सुबह 6 से 9 बजे तक खोलने के आदेश जारी किए गए थे। लेकिन अब ये दुकानें सुबह 6 से 10 बजे तक खुल सेंगी। वहीं दोपहर 12 बजे तक दूधिया दूध दे सकेंगे। इसके अलावा बैंक, एटीएम, कम्बाइन हार्वेस्टर एवं कृषि यंत्र की दुकानें, पेट्रोल पंप, एलपीजी सिलेण्डर, आटा चक्की, वेयर हाउस और उससे संबंधित काम, कंट्रोल दुकानें, पेयजल परिवहन पहले की तरह यथावत रहेगा।

latest ashoknagar news in hindi


Click here to see more details




Bihar.                  Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

                    Chhattisgarh News

Delhi News.               Enter National

Haryana.                    Health news

                     Jharkhand News

Lifestylenews

             Madhya Pradesh

National.                Punjab News

Rajasthan News.            Sportsnews




Utar Pradesh

Post a Comment

Previous Post Next Post