फ्रेजर राेड स्थित हाेटल नारायण इंद्रासन के आसपास के अपार्टमेंट के 2000 फ्लैटाें में रहने वाले लाेगाें की स्वास्थ्य जांच मंगलवार से हाेगी। सिविल सर्जन आरके चाैधरी ने कहा कि इसके लिए टीम गठित की गई है।
इस हाेटल के 6 कर्मियाें की जांच रविवार काे हुई थी। इनकी रिपाेर्ट अभी नहीं आई है।
साेमवार काे तीन कर्मियाें की जांच कराई गई है। ये सभी किस-किस इलाके में गए, किन-किन लाेगाें से मिले, इसकी हिस्ट्री तैयार की जा रही है।
ये सभी लाेग जिन-जिन लाेगाें के संपर्क में आए हैं उनकी स्वास्थ्य जांच हाेगी।
इधर, डीएम कुमार रवि ने नगर निगम काे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए अभियान चलाकर सेनेटाइजेशन का निर्देश दिया है।
सोडियम हाइपोक्लोराइट (प्रति लीटर पानी में 5 मिलीलीटर) या ब्लीचिंग पाउडर का घोल (7 ग्राम प्रति लीटर) तैयार कर नियमित छिड़काव करने का निर्देश दिया गया है।
विदेश से आने वाले लाेगाें के घर-घर जाकर सर्वे करने का निर्देश
डीएम ने सभी एसडीओऔर बीडीओ काे सरकारी कार्यालयों, क्वारेंटाइन केंद्र सहित अन्य स्थलों का नियमित सेनेटाइजेशन कराकर रिपाेर्ट देने, सिविल सर्जन को फुलवारीशरीफ, खेमनीचक और पटना सिटी इलाके के लिए टीम गठित कर माइक्रोप्लान के तहत सेनेटाइजेशन कराने काे कहा है।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों काे विदेश यात्रा करने वाले लाेगाें के साथ राज्य के बाहर से आने वाले लाेगाें के घर-घर जा कर सर्वे कराने का निर्देश दिया है, ताकि किसी भी व्यक्ति के कारण संक्रमण का फैलाव कम्युनिटी में नहीं हाे सके।
एनएमसीएच :15 का चल रहा इलाज, छह नए संदिग्ध भर्ती
एनएमसीएच में सोमवार को छह संदिग्ध मरीज भर्ती किए गए। उनका सैंपल आरएमआरआई भेज दिया गया है। रविवार को भेजे गए दो सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अस्पताल में 15 मरीजों का इलाज चल रहा है।
इनमें आठ पॉजिटिव मरीज भी हैं। एनएमसीएच में अबतक 274 मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें निगेटिव पाए गए 248 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अबतक आठ पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं। उधर, श्री गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल की टीम ने कासिम कॉलोनी दरगाह रोड में जाकर दुबई से लौटी महिला डॉक्टर व उसकी मौसी सैंपल लिया।
Click here to see more details

Post a Comment