शहर को साफ रखने में रोजाना खतरों से खेल रहे हमारे सफाईकर्मियों का मनोबल बढ़ाने की पहल नगर निगम ने की है। निगम ने कोरोना वायरस से चल रही जंग जीतने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाईकर्मियों को 3 माह तक इंसेंटिव देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा सफाईकर्मियों का 10 लाख का बीमा भी कराया जाएगा।
माह में कम से कम 20 दिन काम करने वाले सफाईकर्मियों को प्रति माह 2 हजार रुपए अतिरिक्त मानदेय देने की घोषण की गई है। मार्च-अप्रैल और मई यानी तीन माह तक इंसेंटिव दिया जाएगा, ताकि उनका मनोबल बढ़े। इसके अलावा सफाईकर्मियों का स्वास्थ्य बीमा कराने का निर्णय लिया गया है। मेयर के निर्देश पर नगर आयुक्त ने इससे संबंधित निर्देश जारी कर दिया है। रांची नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने इसके लिए मेयर और नगर आयुक्त का आभार जताया है।
हुजूर! इंसेंटिव तो ठीक, पर पहले मास्क-ग्लव्स तो दें
राम ने कहा है कि सफाईकर्मी अपनी जान पर खेलकर संकट की इस घड़ी में काम कर रहे हैं। इसलिए मेयर से आग्रह किया गया था। उन्होंने सफाईकर्मियों की मांंगों को पूरा करके उनका सम्मान बढ़ाया है। राम ने नगर निगम के सभी कर्मचारियों और सफाईकर्मियों को मार्च माह का वेतन भी जल्द देने की अपील की है, ताकि लॉकडाउन के दौरान घर पर बैठे कर्मचारियों के परिजन खाने के मोहताज न हों।
Click here to see more details

Post a Comment