राज्य सरकार की बड़ी चिंता अब संदिग्धों का संपर्क दूसरे व्यक्तियों से तोड़ने की है। इसके लिए कई कदम उठाए गए हैं। होम क्वैराटाइंन में रहने वाले सभी कोरोना संदिग्धों का जियो लोकेशन प्राप्त किया जाएगा। साथ ही 1 से 23 मार्च तक हवाई यात्रा करने वाले हर यात्री को थाने में अपनी सूचना देना अनिवार्य किया गया है। अब तक कुछ लोगों के डीसी ने इस आशय के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

जीपीएस से ट्रैकिंग करने के लिए विशेष शाखा को डेजीगनेटेड एजेंसी बनाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा जा रहा है। राज्य में होम क्वरैटाइंन में रहने वाले लोग घरों में रहें, इसके लिए झारखंड स्टेट एप्लीकेशन सेंटर के आईटी अप्लीकेशन का इस्तेमाल किया जाएगा।

यह निर्णय कोरोना नियंत्रण के लिए गठित पब्लिक हेल्थ सर्विलांस टास्क फोर्स की बैठक में लिया गया है। बताते चलें कि राज्य में अभी करीब 1.40 लाख लोग होम क्वैरटाइंन में हैं। बाहर के राज्यों से आए इन लोगों के जिला सर्विलांस कमेटी नजर रख रही है। लेकिन इसके सोशल डिस्टेंशिंग का पालन नहीं किए जाने की शिकायतें मिल रही है।

पॉजिटिव केस मिलने पर काम करेगी क्यूआरटी : क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) का गठन होगा, जो कंफर्म केस के साथ-उसके निकटतम संपर्क के व्यक्तियों पर भी आवश्यक कार्रवाई करने में सक्षम होगी। जिलों में ऐसी 50 टीमें बनेंगी। क्यूआरटी होम क्वारेंटाइन के लोगों की निगरानी और दंडात्मक कार्रवाई भी करेगी।
लॉकडाउन के बाद बाहर से आने वालों के लिए रोजगार का इंतजाम करना बड़ी चुनौती
  • मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने कोरोना से निपटने की तैयारियों पर बैठक की
  • भूख से किसी की मौत न हो इसकी व्यवस्था की गई है: सीएम
  • सहयोग नहीं करनेवालों व व्यवस्था तोड़नेवालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई
देश संकट के दौर से गुजर रहा, अभी राजनीति ठीक नहीं : सीएम

बैठक के बाद मीडिया से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि अभी के समय में जो सहयोग नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध सरकार कार्रवाई करेगी। व्यवस्था को ध्वस्त करने की कोशिश करेंगे या जांच प्रक्रिया पूरी करने में मदद नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी। अभी पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है। इस वक्त राजनीति सही नहीं है।

हम इस संकट से कैसे बाहर अायें, यह हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह जाति व धर्म की बात नहीं करते। इस संक्रमण को सहयोग से ही लड़ा जा सकता है। सरकार और सरकारी कर्मी अपनी जान को हाथ में लेकर अाम लोगों को संक्रमण से बाहर निकालने में जुटे हैं।

हिंदपीढ़ी पर बोले

हिंदपीढ़ी पर सीएम ने कहा कि सरकार की कड़ी नजर है। कुछ दिन में हो सकता है कि वह कोरोना मुक्त हो जाए। सरकार निगरानी रख रही है। संदिग्धों और मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिले, जरूरी चीजें मुहैया करा रहेहै।

सोशल डिस्टेंस कामजिस्ट्रेट की देखरेख में खुलेंगे रांची के हाट-बाजार

डीसी राय महिमापत रे ने सभी प्रमुख हाट-बाजारों के लगने की अनुमति देे दी है। सभी बाजारों के लिए एक-एक मजिस्ट्रेट व एक-एक पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीसी ने जारी आदेश में कहा है कि किसानों की सब्जी को बर्बादी से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

इन 12 हाट-बाजारों के लिए पदाधिकारी प्रतिनियुक्त : रातू मकमंदरो बाजार, नगड़ी नारो बाजार, पिठोरिया हाट, ब्राम्बे बाजार, ठाकुरगांव बाजार, सोंस बाजार, इटकी बाजार, बेड़ो बाजार, ओरमांझी बाजार, मूरी बाजार आिद।

किराना व ग्रॉसरी दुकानों के लिए पास जारी किया जाएगा 

:शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे किराना व ग्रॉसरी दुकानों के लिए समय निर्धारित कर वहां अाने जाने के लिए पास जारी कराने का निर्णय लिया गया। हालात से निपटने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
कोरोना संकट को लेकर राजभवन में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठक करते राज्यपाल, सीएम व अफसर।

Click here to see more details


Bihar.                  Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

                    Chhattisgarh News

Delhi News.               Enter National

Haryana.                    Health news

                     Jharkhand News

Lifestylenews

             Madhya Pradesh

National.                Punjab News

Rajasthan News.            Sportsnews

Utar Pradesh

Post a Comment

Previous Post Next Post