जिले में सोमवार को भी कोई मरीज नहीं मिलने से राहत है। सीएमएचओ डॉ. संपतराज नागर ने बताया कि जिले में सोमवार तक लिए गए कुल 206 कोरोना सैंपलों की जांच में कुल 188 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
वहीं 18 सैंपल की जांच हो रही है।
सोमवार को अस्पतालों की ओपीडी में 7 हजार 177 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई।
जिसमे 442 मरीज आईएलआई (इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस) के पाए गए। इसे मिलकर ओपीडी में अब तक 2 लाख 62 हजार 851 मरीजों की स्क्रीनिंग हो चुकी है।
जिसमें कुल 39 हजार 490 आईएलआई मरीज मिले हैं। चिन्हित होम क्वारेनटीन में कुल 590 व्यक्तियों को रखा है।
जिसमें से कुल 59 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया।
होम क्वारेनटीन के अन्दर कुल 14 हजार 153 व्यक्तियों को रखा गया है।
जिनमें से कुल 9439 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया है।
Click here to see more details

إرسال تعليق