झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के सहयोग से टाटा स्टील द्वारा नोवामुंडी के नोवामुंडी बॉक्सिंग सेंटर में आयोजित 13वां झारखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सब जूनियर ग्रुप में रांची की टीम अाैर यूथ ग्रुप में टाटा बॉक्सिंग सेंटर चैंपियन रही। रविवार काे चैंपियनशिप की समापन समारोह रही। जिसमें विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागी मुक्केबाजों को कुल 16 पुरस्कार दिए गए।समापन समारोह में वीपी (आयरन मेकिंग) टाटा स्टील व सेक्रेटरी झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन उत्तम सिंह,ने कहा, “मैं नोवामुंडी में इस चैंपियनशिप को एक शानदार सफलता दिलाने के लिए टाटा स्टील ओएमक्यू डिवीजन द्वारा किए गए प्रयास की सराहना करता हूं। झारखंड में मुक्केबाजी की उत्कृष्ट प्रतिभा है और हम स्थानीय प्रतिभाओं को संवारने के लिए नोवामुंडी बॉक्सिंग सेंटर जैसे और मुक्केबाजी केंद्र विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करने जा रहे हैं। बता दें कि 13वें झारखंड स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन 6-8 मार्च, 2020 को टाटा स्टील के नोवामुंडी बॉक्सिंग सेंटर में किया गया था। आयोजन में झारखंड के 14 जिलों के कुल 131 मुक्केबाजों ने भाग लिया। पुरस्कार वितरण समारोह सुरेश दत्त त्रिपाठी, वीपी (एचआरएम), टाटा स्टील व प्रेसिडेंट, झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन तथा अतुल भटनागर, जीएम (ओएमक्यू) टाटा स्टील भी उपस्थित थे। फाइनल में कुल 27 मुकाबले हुये। जिसमें सब-जूनियर श्रेणी (लड़कों) और सब-जूनियर श्रेणी (लड़कियों) में रांची ने टीम चैंपियनशिप पुरस्कार जीता। जबकि टाटा बॉक्सिंग सेंटर ने यूथ श्रेणी (पुरुष) और (महिला) में टीम चैंपियनशिप पुरस्कार जीता है।
नाेवामुंडी में बाॅक्सिंग चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ी अतिथियाें के साथ।
संवारने के लिए नोवामुंडी बॉक्सिंग सेंटर जैसे और मुक्केबाजी केंद्र विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करने जा रहे हैं। बता दें कि 13वें झारखंड स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन 6-8 मार्च, 2020 को टाटा स्टील के नोवामुंडी बॉक्सिंग सेंटर में किया गया था। आयोजन में झारखंड के 14 जिलों के कुल 131 मुक्केबाजों ने भाग लिया। पुरस्कार वितरण समारोह सुरेश दत्त त्रिपाठी, वीपी (एचआरएम), टाटा स्टील व प्रेसिडेंट, झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन तथा अतुल भटनागर, जीएम (ओएमक्यू) टाटा स्टील भी उपस्थित थे। फाइनल में कुल 27 मुकाबले हुये। जिसमें सब-जूनियर श्रेणी (लड़कों) और सब-जूनियर श्रेणी (लड़कियों) में रांची ने टीम चैंपियनशिप पुरस्कार जीता। जबकि टाटा बॉक्सिंग सेंटर ने यूथ श्रेणी (पुरुष) और (महिला) में टीम चैंपियनशिप पुरस्कार जीता है।

إرسال تعليق