सीअारपीएफ 197 बटालियन के तत्वाधान में जिला स्कूल चाईबासा परिसर में अायाेजित दो दिवसीय जिला स्तरीय सीअारपीएफ कप तीरंदाजी प्रतियोगिता में 17 तीरंदाजी सेंटर के 350 से अधिक तीरंदाजों ने भाग लिया।

तीरंदाजी प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में पांच विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत चैम्पियनशिप के मुख्य अतिथि सीअारपीएफ के पुलिस उप महानिरीक्षक हनुमन्त सिंह रावत, कमांडेंट परम शिवम के हाथाें ओलंपिक राउण्ड में कुल 30 मेडल व नगद तथा रैंकिंग राउण्ड में विजेताओं को कुल 30 मेडल प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त आॅल राउंडर बेस्ट कप, कुमारडुंगी सेंटर तथा आॅल राउंडर द्वितीय बेस्ट कप, सिकर साई सेंटर को प्रदान किया गया। कमांडेंट परम शिवम ने कहा- तीरंदाजी आदिवासी संस्कृति का अनिवार्य हिस्सा है। कोल्हान क्षेत्र मे युवाओं को प्रतिभा विकास के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते हैं, जिससे उनकी उपलब्धियां सीमित रह जाती हैं, किन्तु उनका संघर्ष अधिक सघन होता है। टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य सीअारपीएफ अाैर स्थानीय आम नागरिक के बीच तालमेल व सामंजस्य स्थापित करना है।

तीरंदाजी प्रतियाेगिता के विजेताअाें के साथ सीअारपीएफ के पदाधिकारी।

Chaibasa News - 30 archers medal in olympic round


Post a Comment

أحدث أقدم