विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने धरहरा कला घाट का उद्घाटन किया। बाबा ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर घाट का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत घाट का निर्माण कराया गया है। विधायक ने कहा कि घाट नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी होती थी। ख़ासकर छठ व्रतियों को पूजा-अर्चना करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई घटनाएं भी घट चुकी थी। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए उन्होंने हर गांव में घाट और चबूतरा बनाने का संकल्प लिया था। उन्हें खुशी है कि वह इस संकल्प को पूरा करने में सफल हो रहे हैं। वे अमनौर के विकास के लिए सदैव तत्पर हैं। हर गांव में उन्होंने सड़क, बिजली और घाट का निर्माण कराया है। पुल- पुलिया भी क्षेत्र में दिखाई पड़ता है। इससे पूर्व लोगों ने विधायक का स्वागत किया। मौके पर प्रमोद सिंह, संतोष गुप्ता, मयंक सिंह, अंबिका राय, मोती शर्मा, अमर भारद्वाज, राजेंद्र पांडे, मोहन सिंह, शैलेश सिंह मुख्य रूप से थे।

घाट का उद्घाटन करते िधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा।
Amnaur News - dharahara kala ghat inaugurated



Post a Comment

أحدث أقدم