शासकीय कर्मचारी का दर्जा लेने व मानदेय में वृद्धि के लिए कोटवारों ने सोमवार को संभाग मुख्यालय में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सरगुजा सहित पड़ोसी जिले से भी बड़ी संख्या में कोटवार पहुंचे थे। दोपहर में ये सभी घड़ी चौक से रैली के रूप में थाना चौक पहुंचे और यहां संभागायुक्त को कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव के नाम अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में शासकीय कर्मचारी का दर्जा देकर नियमित किए जाने व मानदेय में बढ़ोतरी के वायदे को शामिल किया गया था। सरकार में आने के बाद कई वायदे सरकार द्वारा पूरे किए गए लेकिन कोटवारों को दिया गया वादा अभी पूरा नहीं हो पाया है। इससे कोटवारों में असंतोष है।
उन्होंने लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की है। रैली व ज्ञापन सौंपने वालों में संभागीय अध्यक्ष धर्मपाल खंडे, कबीर दास महंत, जितेंद्र कुमार, वंश बहादुर सहित अन्य पदाधिकारी व कोटवार शामिल थे।

إرسال تعليق