बिलासपुर | 46 वीं राष्ट्रीय कबड्डी बालक व बालिका प्रतियोगिता हरियाणा के रोहतक में 13 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित है। इसमें छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ की टीम भाग ले रही है।
बालिका टीम शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। बालिका टीम केरल, महाराष्ट्र और विदर्भ को हराकर पूल विजेता बनकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की जहां उसका मुकाबला चंडीगढ़ से हुआ।
रोमांचक मुकाबले में टीम को 5 अंकों से हार का सामना करना पड़ा। छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष और बिलासपुर कबड्डी संघ के अध्यक्ष डॉ. बसंत अंचल ने बताया कि बालिका टीम का पहला मैच केरल से हुआ।
इसे टीम ने 40-23 अंक के स्कोर से केरल को हराई। टीम का दूसरा मैच महाराष्ट्र से हुआ।
इसमें छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी आक्रामक खेलते हुए हाफ टाइम तक 30-17 का स्कोर बनाए।
वहीं छत्तीसगढ़ शानदार प्रदर्शन करते हुए 52-32 अंक से जीत दर्ज की। लीग का अंतिम मैच विदर्भ के साथ हुआ।
इसमें विदर्भ को छत्तीसगढ़ ने 39-19 अंक से जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ कबड्डी टीम क्वार्टर फाइनल में
पहुंची। यहां चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ के बीच शानदार मुकाबला हुआ। अंत तक चले मैच में चंडीगढ़ ने 26-21 से मैच जीत लिया। इस तरह छत्तीसगढ़ की टीम इस बार भी क्वार्टर फाइनल में हार गई। इससे पहले गत वर्ष भी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। बालक वर्ग में छत्तीसगढ़ की टीम उत्तर प्रदेश और राजस्थान से मैच हारकर पहले ही बाहर हो गई थी।
बालिका टीम के शानदार प्रदर्शन पर बिलासपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव हेमंत यादव, कोच प्रदीप यादव, रेफरी बोर्ड चेयरमैन डॉ. शंकर यादव ने हौंसला बढ़ाया।

إرسال تعليق